जिला कांग्रेस सेवा दल ने किसान बिल का विरोध कर राष्ट्रपति को लिखा पत्र।
किसानों के समर्थन में आए जिला कांग्रेस सेवा दल।
राष्ट्रपति को लिखे पत्र पर तीन बिंदुओं पर जताया विरोध।
संपूर्ण देश में हो रहे किसान आंदोलनों को समर्थन देते हुए जिला कांग्रेस सेवादल हमीरपुर ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मौदहा एसडीएम को सौंपा। शनिवार को ज्ञापन सौंपते हुए जिला कांग्रेस सेवादल हमीरपुर के प्रमुख हाजी शमउद्दीन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किसान विधेयक बिल पास किए गए है। जो किसानों के हित में नहीं है।जिला कांग्रेस सेवादल हमीरपुर द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयक किसानों के हित में नहीं है जिनका विरोध कर किसानों का समर्थन किया जा रहा है।देश में इन विधेयकों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन,चिंताएं व उनकी मांगे देश के लोकतांत्रिक और किसान हित में है।उन्होंने कहा कि किसान विधेयक बिल किसानों का हितैषी ना होकर पूंजीपतियों व उद्योगपतियों के हित में लागू किया जाना प्रतीत हो रहा है। जिससे देश का सामाजिक, आर्थिक और प्रजातांत्रिक ढांचा कमजोर हो रहा है। देश का बहुसंख्यक वर्ग जो कृषि व्यवसाय पर निर्भर है। बिल लागू कर उन किसानों की रीढ़ तोड़ी जा रही है। उन्होंने लागू किए गए बिलों को सरकार द्वारा वापस लेकर किसानों के प्रति दया भावना दिखाने की अपील की। इस मौके पर शहजादा चिश्ती गांधी, फिरोज अहमद, फहीम शकील, बच्चन, सचिन, आरिफ खान, वरदानी लाल व अकबर अली आदि लोग मौजूद रहे।

