Fatehpur : नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ली परेड सलामी

संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर

नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ली परेड सलामी

फतेहपुर
वर्ष 2015 बैच के आईपीएस सतपाल अंतिल ने फतेहपुर की कमान संभालने के बाद से जनपद में हो रहे अपराधों को कम करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों की परेड ग्राउंड में उपस्थित के साथ सलामी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इसके बाद विभिन्न शाखाओं में भ्रमण कर वाहनों का निरीक्षण, मेस,बैरक,परिवहन, शस्त्रागार, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए और साथ ही साफ सफाई में ध्यान देने की भी आवश्यकता बताई।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी ने निरीक्षण कर इंतजामों के बाबत जानकारी ली। एसपी ने परेड की सलामी के बाद वाहनों के देखते हुए उनके मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी ली। पुलिस निरीक्षण के दौरान यूपी 112 कर्मचारियों को क्राइम सीन को सुरक्षित करने की हिदायत दी। निरीक्षण के उपरांत वाहनों के रखरखाव व साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान एसपी समेत जिले का पुलिस बल मौजूद रहा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top