Fatehpur:कोतवाली पुलिस ने किया मास्क चेकिंग अभियान, ना लगाने वालों को दी हिदायत

संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर


कोतवाली पुलिस ने किया मास्क चेकिंग अभियान, ना लगाने वालों को दी हिदायत

बिंदकी/फतेहपुर
जनपद के बिंदकी तहसील क्षेत्र के कोतवाली बिंदकी के अंतर्गत कस्बे के ललौली रोड में शुक्रवार को पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई। साथ ही चौराहे से निकल रही छात्राओं को मास्क लगाने के प्रति प्रेरित किया गया व बिना मास्क लगाए छात्राओं को मास्क लगाने की हिदायत दी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, एसएसआई प्रदीप कुमार, महिला कांस्टेबल दिव्या, कृष्णा देवी, दिव्यांगना व पूजा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top