Fatehpur: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए एमएलसी चुनाव,ब्लाक अमौली में 1067 में कुल 520 शिक्षकों ने किया मतदान

संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर


शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए एमएलसी चुनाव,ब्लाक अमौली में 1067 में कुल 520 शिक्षकों ने किया मतदान

अमौली फतेहपुर
अमौली इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत मंगलवार को संपन्न हुए मतदान में लगभग 48% प्रतिशत मत पड़े, सभी स्तरों पर आयोग के निर्देशों एवं आचार संहिता का  पूरी तरह से पालन किया गया इस दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं भी मतदान केंद्रों पर की गई थी आने वाले मतदाताओं के थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क सैनिटाइजर आदि का उपयोग कराए जाने के पश्चात ही मतदान कार्य संपन्न कराया गया। जिसमें समूचे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग का माहौल रहा तथा जगह-जगह सभी विकास खंडों पर वोटिंग का कार्यक्रम चलता रहा अमौली विकासखंड में शाम 5:00 बजे तक 1067 में से 520 मतदाताओं ने मतदान किया| निर्वाचन अधिकारी के आंकड़ों के अनुसार सुबह 10:00 बजे तक 13% एवं मध्यान्ह 2:00 बजे तक 32% एवं सायं काल 5:00 बजे तक कुल 48% मतदान किया गया पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली के डॉक्टरों ने सैनिटाइजर मास्क एवं कोविड-19 की जांच का कैंप भी लगाया| पूरे मतदान में थाना चांदपुर का पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्यरत रहा| ब्लाक परिसर के बाहर सभी उम्मीदवारों का अपना-अपना कैंप भी लगा रहा| कैंप में उपस्थित राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि कैलाश नारायण शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेंद्र कुमार उमराव भाजपा प्रवक्ता मनोज मिश्रा (मनु जी) अमौली मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता सर्वोदय विद्या मंदिर बिरनई के प्रवक्ता अमित कुमार कुरील एवं सेवानिवृत्त लिपिक राजाबाबू यादव सहित सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे इसकी मतगणना आगामी 3 दिसंबर को होनी है

संपादक के बारे में

Scroll to Top