Fatehpur:बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के प्रशासन जगाओ, ज्ञापन पहुंचाओ अभियान के तहत सौंपा गया त्रिसूत्री मांग ज्ञापन

संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो फतेहपुर


बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के प्रशासन जगाओ, ज्ञापन पहुंचाओ अभियान के तहत सौंपा गया त्रिसूत्री मांग ज्ञापन

अयाह शाह विधायक को चौथी बार ज्ञापन सौंप जनपद को बुंदेलखंड राष्ट्र से जोड़ने की रखी बात
फतेहपुर
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के जिला अध्यक्ष अंशु सिंह परमार के द्वारा रविवार को संगठन कार्यालय में बैठक कर फतेहपुर जनपद को बुंदेलखंड के लिए केंद्र और राज्य से आ रहे विशेष पैकेज में शामिल करके चित्रकूट धाम, बांदा मंडल से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई तदोपरांत जिला अध्यक्ष अंशु सिंह परमार के नेतृत्व में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के द्वारा बुंदेलखंड विकास से जुड़े सभी मांगों को लेकर अयाह शाह से विधायक विकास गुप्ता को उनके आईटीआई रोड स्थित आवास में ज्ञापन सौंपा गया। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के सदर विधानसभा अध्यक्ष श्रेष्ठ रस्तोगी ने बताया कि अपने जनपद को चित्रकूट धाम बांदा मंडल से जोड़ने की मांग काफी दिनों से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के द्वारा उठाया जा रहा है। जिससे बुंदेलखंड के लिए केंद्र और राज्य से आ रहे विशेष पैकेज में शामिल करके बुंदेलखंड से जोड़ने की मांग रखी गई है। रविवार को बैठक करके बुंदेलखंड राज्य समिति के द्वारा अयाह शाह विधानसभा से विधायक विकास गुप्ता को ज्ञापन सौंप के जनपद को बुंदेलखंड राष्ट्र से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है जिसमें जनपद के लोकप्रिय, निर्विवादित विधायक से वार्तालाप करने के बाद यह उम्मीद दिखती नजर आ रही है कि जल्द ही बुंदेलखंड अलग राज्य स्थापना करने की आवाज राज्य सरकार तक पहुंचेगी। जिससे शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित होगा।
वही बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय प्रवक्ता देवव्रत त्रिपाठी ने छायाकारों से बात करते हुए कहा कि संगठन ने प्रशासन जगाओ, ज्ञापन पहुंचाओ का अभियान शुरू किया है। इस अभियान से बुंदेलखंड अलग राज्य बनाओ मुहिम को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे अपने फतेहपुर जनपद को भी केंद्र और राज्य से आ रहे बुंदेलखंड विशेष विकास पैकेज का लाभ मिल पाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंशु सिंह परमार, श्रेष्ठ रस्तोगी, देवव्रत त्रिपाठी, अमित कछवाह, प्रशांत रस्तोगी, करण सिंह, उपासना सिंह, देवेंद्र, प्रतिमा सिंह, अवधेश द्विवेदी, प्रतिभा, पुनीत शर्मा, दिवाकर शर्मा, सौरभ सिंह, संजय बाबा, उमेश सिंह, अभिषेक गुप्ता, गुलाब चंद्र मोदी, शिवम सोनी, सुनील दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top