रिपोर्ट अमित कुमार संवाददाता हमीरपुर
Nh 34 पर दूसरा हादसा काल घायलो का खून नही सूखा फिर हादसा हुआ
मौदहा हमीरपुर
अभी कल हुई भीषण आटो और ट्रक की टक्कर से बहा घायलों का खून सूखा भी नहीं था।कि शुक्रवार की दोपहर को डम्फर ने आटो को टक्कर मार दी।जिससे आटो सवार चालक सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हे कोतवाली पुलिस की गाडी,एम्बुलेंस और आटो रिक्सा से कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर होने पर सभी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।कस्बे से सवारियां लादकर महोबा जनपद के ग्योडी जा रही आटो को कबरई की ओर डस्ट लादकर जा रहे डम्फर ने टक्कर मार दी।जिससे आटो चालक श्याम पुत्र दृगपाल ,दलपत पुत्र पुसुवा,धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र राम खेलावन सभी निवासी ग्योडी,सुरेश कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी गधायी,राम प्रसाद पुत्र छुटटन निवासी ग्योडी,मान कुंअर पत्नी रामप्रसाद निवासी ग्योडी ,सीमा पत्नी धर्मेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार पुत्र बद्री विश्वकर्मा निवासी सुमेरपुर आदि घायल हुए।जिन्हे कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया।जहां से सभी की हालत नाजुक होने के कारण सभी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।बताते चलें कि इसी मार्ग पर गुरूवार को भी क्षमता से अधिक सवारियों भरी आटो दुर्घटना ग्रस्त हुई थी।जिसमे बाइस लोग घायल हुए थे।सबसे बड़ी बात यह है कि कस्बे सहित क्षेत्र में नाबालिग और बिना लाईसेंस धारक नौसिखया युवाओं द्वारा आटो चलाई जा रही हैं जिसके चलते दुर्घटना अधिक हो रही हैं।लेकिन कोतवाली पुलिस मात्र मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर बाइक सवार लोगों का चालान काट कर अपनी पीठ थपथपा लेती है।लेकिन मासिक आवक के चलते आटो चालकों पर कोई कार्यवाही नहीं करती है।ऐसा लगता है कि बाइक सवारों के लिए कोरोना है लेकिन आटो चालकों के लिए कोरोना समाप्त हो जाता है।

