Fatehpur:विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में नारी शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के नियम बताए गए

संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो फतेहपुर

विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में नारी शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के नियम बताए गए

अमौली/फतेहपुर
अमौली विकासखंड क्षेत्र के बिजौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को लैंगिक समानता के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में बिजौली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं द्वारा नारी शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में सभी को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन मीना मंच की सुगम करता किरण जी ने समलैंगिक समानता के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि बेटा बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिस प्रकार से परिवार के लिए बेटा जरूरी है उसी प्रकार बेटी का भी परिवार में है मान सम्मान होना चाहिए। वही कार्यक्रम में बच्चों से लड़की लड़का एक समान, सबको शिक्षा, सबको प्यार आदि स्लोगन भी बुलाए गए। वही चार्ट के माध्यम से बच्चों व महिलाओं को महिला हेल्पलाइन व चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top