crime-चांदपुर पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चांदपुर पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र- अमौली/फतेहपुर।

चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैतान सिंह ने अपने हमराहियों के साथ  विभिन्न अपराधों में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक शीलू राईन पुत्र खुदा बख्स निवासी अमौली,आसिफ पुत्र मजीद निवासी अमौली व राकेश पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासी बेहटा थाना चांदपुर,सरला देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी बेहटा थाना चांदपुर को मंगलवार को उपनिरीक्षक शैतान सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ अपराध संख्या 167/20,376,420,506,406 तथा 120B आईपीसी में गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया।
थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि सभी को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला न्यायालय भेज दिया गया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top