फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के अमौली कस्बे में कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता
फतेहपुर
थाना चांदपुर क्षेत्र में कानपुर के चकेरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें स्थानीय पुलिस पर कई बड़े सवालिया निशान लग रहे हैं पिछले काफी समय से कोरिया रोड में एक कबाड़ की दुकान से चकेरी पुलिस ने भारी मात्रा में कटिंग का माल बरामद किया है वहीं दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई
चांदपुर क्षेत्र के अमौली कस्बे में कबाड़ के आड़ में बड़े पैमाने पर चोरी की बाइक व सजेती थाना क्षेत्र पर बना रहे पावर प्लांट से भारी मात्रा में चोरी किए जा रहे लोहे व एलुमिनियम के सामान को काटने का काम किया जा रहा था कस्बे के कोरिया रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान है जो कि एक शिक्षक नेता के मकान में है यहां चोरी की बाइक को काटने की भी चर्चा है बताते हैं कि बेरोजगारी युवाओं की एक सरगना टीम कानपुर के कुछ युवाओं के साथ मिलकर काम करती है इसी मामले को लेकर शनिवार की शाम कानपुर चकेरी थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ कबाड़ की दुकान पर दबिश दी दबिश के दौरान चोरी की बाइक के साथ इंजन व पार्ट्स भारी मात्रा में बरामद किए जिसे चकेरी पुलिस अपने साथ ले गई वहीं पुलिस कबाड़ की दुकान पर चल रहे एक व्यक्ति के साथ स्थानीय एक व्यक्ति को पुलिस साथ ले गई।


