लुटेरी दुल्हन के बाद,लुटेरा दूल्हा, नकली मेजर बन 17 लड़कियों को फंसाया(In)

लुटेरी दुल्हन के बाद,लुटेरा दूल्हा, नकली मेजर बन 17 लड़कियों को फंसाया

तेलंगाना

अब ‘लुटेरी दुल्हन’ के बाद सामने आया धोखेबाज दूल्हा। मामला तेलंगाना का हैं जहाँ एक 9वीं पास शख्स खुद को सेना का मेजर बताता था और लड़कियों को शादी के झांसे में फंसा लेता था। बता दें आरोपी अब तक करीब 17 लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और उनसे छह करोड़ रुपये से ज्यादा ठग चुका है। देशभर में लुटेरी दुल्हन के किस्से और कारनामे कई बार सामने आ चुके हैं, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में हैं ‘धोखेबाज दूल्हा।‘ तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मुदवथ श्रीनु नाइक के रूप में हुई है। वह आंध्रप्रदेश के प्रकासम जिले के किलाम्पल्ली गांव का रहने वाला है। आरोपी अब तक 17 लड़कियों को फंसा चुका है और उनसे 6.61 करोड़ रुपये कि ठगी किया हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top