प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित किया गया सेवानिवृत्त शिक्षक समारोह।

प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित किया गया सेवानिवृत्त शिक्षक समारोह।

अमौली/फतेहपुर।


26 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र। 
अमौली विकासखंड क्षेत्र के संस्कार गेस्ट हाउस में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षा संवर्धन सगोष्टी का आयोजन कर सेवानिवृत शिक्षकों को साल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अमौली कस्बा स्थित संस्कार गेस्ट हाउस में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई अमौली के कुशल नेतृत्व में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में आए कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
साथ ही प्रतिमा उमराव,सीमा,अंबे व किरन आदि 
शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई अमौली के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह,मंत्री दयाराम व मधुसूदन सचान के द्वारा सभा को संबोधित कर कुशल शिक्षक के गुण बताए गए।उनके द्वारा बताया गया की शिक्षक गुरु के रूप में समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है।मधुसूदन सचान ने अपने संबोधन में शिक्षक को मार्गदर्शक बताते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में विगत तीन वर्षों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को साल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंडल स्तर तक छात्रों के कोच के रूप में पूरे जिले में नाम रोशन करने वाले पूरनसिंह को सम्मानित किया गया।विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में संवर्धन करने वाले शिक्षक,शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं इसके अतिरिक्त छब्बीस शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर योगेंद्र सिंह,दयाराम,मधुसूदन सचान,पुष्पराज सिंह,राजेंद्र सिंह,शैलेन्द्र सचान,अनिल उमराव,प्रशांत पाण्डेय,श्रीकांत वर्मा,प्रदीप पटेल,राजीव,बलराम सिंह,देवेंद्र सीमा,प्रतिमा उमराव आदि लोग उपस्थित रहीं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top