मिशन शक्ति के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 01 दिन के लिए छात्राओं ने संभाली सीट

मिशन शक्ति के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 01 दिन के लिए छात्राओं ने संभाली सीट

जहानाबाद/फतेहपुर।

फतेहपुर जनपद में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज विश्व बाल दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारियों ने क्षेत्रीय जागरूक छात्रा को एक दिन के लिए थाना इंचार्ज नियुक्त किया । जिन्होंने स्थानीय थाना पर आई हुई शिकायतो को सुना।
आज शुक्रवार दिनांक 20 नवम्बर 2020 को विश्व बाल दिवस के अवसर पर थाना गाजीपुर से जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यालय ,कंप्यूटर रूम ,महिला हेल्प डेस्क, कोविड – 19 डेस्क पर स्वयं कार्य कर थाने की प्रभारी के रूप छात्रा ने संभाला। चंद्रशेखर आजाद के पद पर बैठकर लोगों की शिकायतें सुनते हुए जानकारी हासिल की। इस अवसर पर छात्रा गौसिया थानाध्यक्ष के पद पर बैठकर लोगों की शिकायतें भी सुनी जिसमें 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया । छात्रा रिया सोनी व पूजा द्वारा महिला हेल्प डेस्क शालिनी साहू द्वारा कोविड- 19 की डेस्क पर मोनी सिंह ,निकिता , पूनम देवी रोशनी ,हर्षिता ,संध्या ,रूबी आदि द्वारा कार्यालय में बैठकर कार्य की जानकारी चाही।
 सभी छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया और महिला सशक्तिकरण एवं यातायात नियमों व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 1076, 112, 102 और 108 की जानकारी देते हुए जागरूकता प्रदान की गई।
  इसी तरह आज शुक्रवार को बाल दिवस के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बच्चियों ने मिशन शक्ति के तहत थाने का एक दिन का कार्यभार शंभाला। इस दौरान थाना इंचार्ज बनी छात्राओ ने थाना पहुंच औचक निरीक्षण करते हुए थाना से संबंधित हाल जाना और कोविड-19 की अधिक जांच करने के साथ जागरूकता करने और स्वच्छता अभियान के तहत सही सफाई करने व रखने से संबंधित सुधार हेतु बढ़ावा देने पर बल दिया। किशनपुर थाना में कुमारी महक , धाता थाना में कु० रिशू सिंह और जहानाबाद थाना में कुमारी आकांक्षा ने एक दिन का पदभार संभालने का अवसर प्राप्त किया। आज विश्व बाल दिवस पर विभिन्न थानों के पुलिस बल ने एक दिन के लिए बनी थाना इंचार्ज छात्रा को सभी ने सम्मान पूर्वक नियमानुसार अनुपालन किया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top