महिलाओं से शोहदों की छींटाकशी होते देख पूर्व सभासद और पूर्व चेयरमैन अनवारुल हक ने लगाई फटकार
फतेहपुर जनपद के अंतर्गत जहानाबाद कस्बा क्षेत्र में इन दिनों मोहल्लों की गलियों में शोहदों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते महिलाओं और बच्चियों को निकलना कठिनाई का सबब बनता जा रहा है शोहदों की एकत्रित टीम आवागमन कर रही महिलाओं से छींटाकशी करते हुए परेशान करने का कार्य होने से मोहल्ले वासियों में रोष व्याप्त होता जा रहा है और कस्बा के संभ्रांत नागरिक विवाद को शांत करने हेतु समझा-बुझाकर शोहदों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधर जाने की चेतावनी देते हुए भी नजर आ रहे हैं।
जहानाबाद कस्बा से दारागंज निवासी अनिल प्रजापति ने बताया कि हमारी पत्नी और मां ई-रिक्शा से घर जा रही थी। कटरा चुनपुज से जैसे ही हाईवे मार्ग से मोहल्ला काजी टोला के लिए रिक्शा मुड़ा तो वहां पर रास्ते में कई मोटरसाइकिल खड़ी करके 5 से 6 शोहदे युवा वर्ग के लड़के खड़े थे जिन्होंने महिलाओं के साथ छीटाकसी कर रहे थे तभी वहां निकल रही पूर्व सभासद शरीफन कुरैशी सोहदो पर फटकार लगाते हुए उन्हें चेतावनी दे रही थी तभी जहानाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारू उल हक नमाज अदा करने के बाद घर आ रहे थे । वहां पूर्व सभासद सहित अन्य की भीड़ को देख जानकारी ली जिस पर पूर्व चेयरमैन ने खड़े हुए शोहदों युवाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए फटकार लगाई और कस्बा के अंदर कहीं भी भीड़ एकत्रित कर अराजक तत्व की पुनरावृति नहीं किए जाने की बात कहते हुए उन्हें चेतावनी दी, कि अगर पुनरावृत्ति हुई तो पुलिस से कार्रवाई कराते हुए दंडित कराने का कार्य किया जाएगा। क्योंकि ऐसी हरकतों से समाज के लोगों में बुरा प्रभाव पड़ने के साथ-साथ एक दूसरे में भेदभाव पैदा कर रहा है जो हम समाज में आप जैसे लोगों से अराजकता नहीं पनपने देंगे, नहीं सुधार करोगे तो जरूरत पड़ी तो आप जैसे लोगों को सुधारने के लिए अगर लट्ठ भी उठाने पड़े तो वह भी उठाई जाएंगी और कानूनी प्रक्रिया कराते हुए कार्यवाही भी कराई जाएगी। पूर्व चेयरमैन हाफिज द्वारा सोहदों के विरूद्ध ऐसी कड़ी भावना को देख महिला के पति ने उन्हें धन्यवाद देते हुए उन्हें समाज सुधारक व्यक्ति बताया और वहां पर शांति से समझौता करते हुए घर गये।

