मध्यप्रदेश की विधानसभा पंधाना विधायक राम दांगोरे ने दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गौशाला के लिए जगह का निरीक्षण किया।
सरकारी कब्जे वाली जमीनों को हटाकर गौशालाओं का निर्माण करेंगे
राज्य में गो कैबिनेट और गौ अभ्यारण की घोषणा के बाद पंधाना विधायक राम दांगोरे ने भी अपने क्षेत्र में गौशाला बढ़ाने के लिए स्थानों का चयन करना प्रारंभ कर दिया है। इसी के चलते आज पंधाना विधानसभा क्षेत्र में श्री दादाजी इंजरिंग कॉलेज के पास गौशाला के लिए स्थान का निरीक्षण किया राम दांगोरे ने बताया कि गौ माता के कई वैज्ञानिक लाभ है जिसको हम नजरअंदाज कर देते हैं।
गौ माता की अवैध तस्करी रोकने के लिए गौशालाओं का निर्माण अत्याधिक आवश्यक हो चुका है ताकि गोवंश को लुप्त होने से बचाया जा सके हमारे विधानसभा क्षेत्र में गौ माताओं की अवैध तस्करी को रोकने के लिए हम रात दिन प्रयास कर रहे हैं इसलिए हाईवे के आसपास लगातार गौशाला का निर्माण करवा रहे हैं इसी के चलते दादाजी इंजरिंग कॉलेज के आज गौशाला हेतु जगह का निरीक्षण किया। यहां प्राइवेट कॉलोनाइजर ने शासकीय जमीनों पर कब्जा करके रखा है, इस कब्जे को हटाकर इस पर गौशाला का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान छैगांव माखन जनपद के श्री दादाजी इंजरिंग कॉलेज की प्राचार्या सुश्री सपना अरझरे,सीओ काशीराम कानुडा, नितिन महाजन,पटवारी,सरपंच,सचिव वासुदेव पटेल,कैलाश पटेल आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चंद्रशेखर महाजन /ब्यूरोचीफ- खन्डवा


