दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई घायल।
जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के समीप दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में जाफरगंज से घाटमपुर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की पलटने की सूचना चारों तरफ फैल गई। सूचना फैलते ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक जाफरगंज से घाटमपुर जाने वाली प्राइवेट बस बुधवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग जाफरगंज से यात्रियों को लेकर घाटमपुर के लिए निकली थी जैसे ही बस मदरी गांव के समीप पहुंची तो दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही ड्राइवर व कंडक्टर मौके से रफूचक्कर हो गए। बस पलटने की सूचना आग की तरह चारों तरफ फैल गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और फंसे यात्रियों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया।बताया जाता है कि जिस वक्त बस पलटी है उस दौरान बस में 25 के लगभग यात्री सवार थे तदोपरांत उन्हें चिकित्सा मुहैया कराने के लिए अमौली कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।लक्ष्मीराय पत्नी स्वर्गीय सुरेश (50) निवासी सोनारन गली पुखरायां थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात,सावित्री पत्नी छोटेलाल (45) निवासी बेंदा कोतवाली घाटमपुर जिला कानपुर, शांत पुत्र सुरेश(2)निवासी बेंदा कोतवाली घाटमपुर कानपुर, वक्षराज पुत्र शिवगोविंद (62) भिखनीपुर थाना चांदपुर फतेहपुर,पारुल देवी पत्नी स्वर्गीय राकेश (23) निवासी बर्तन बाजार पुखरायां थाना भोगनीपुर कानपुर देहात,पिंकी (28) निवासी जाफरगंज फतेहपुर,गीता देवी पत्नी महरूब (45) निवासी बंगला परास घाटमपुर कानपुर नगर,सलोनी देवी पुत्री महरुब (14) निवासी बंगला परास घाटमपुर कानपुर नगर,ज्ञानेंद्र पुत्र महरूब(10) निवासी बंगला परास घाटमपुर कानपुर नगर,कुंती देवी पत्नी मोतीलाल (60) निवासी बंगला परास घाटमपुर कानपुर नगर को चोट लगने पर सीएचसी में भर्ती कर दिया गया तथा लक्ष्मी राय निवासी पुखरायां कानपुर देहात व वक्षराज़ निवासी भीखनीपुर फतेहपुर को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।घटनास्थल पर घंटों चली मशक्कत के बाद बस को गांव के किनारे भरे दलदल से बाहर निकाला गया।थाना चांदपुर उपनिरीक्षक दीनदयाल सिंह व चौकी प्रभारी अमौली एसएस सिंह मौके पर मौजूद रहे।थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया की बुधवार सुबह एक बस अनियत्रित होकर मदरी गांव के निकट पलट गई जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगो के सवार होने की जानकारी है जिन्हे ग्रामीणों द्वारा सकुशल बाहर निकाला गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
काफी मशक्कत के बाद बस को शाम चार बजे जेसीबी मशीनों की मदद से दलदल से निकाल लिया गया।


