Bihar:नीतीश कुमार को जदयू विधानमंडल दल का नेता चुना गया

नीतीश कुमार को जदयू विधानमंडल दल का नेता चुना गया

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक बार फिर पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान पार्षदों की आज हुई बैठक में श्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया श्री कुमार के अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चारों घटक दलों की बैठक में राज्य विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह आज ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव आरसीपी सिंह और वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे

संपादक के बारे में

Scroll to Top