विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

संवाददाता- विकाश साहू/अमौली

फतेहपुर जनपद के भाजपा पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव पर भाजपा के उम्मीदवारों पर हुई जीत की खुशी में भाजपा पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर मिष्ठान वितरण कर उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम पर पिछड़ा मोर्चा भाजपा से जिला अध्यक्ष आर. के. वर्मा ने सभी जनपद वासियों सहित क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को तहे दिल से जीत की हार्दिक बधाई दी और मौजूदा लोगों को मिष्ठान से मुंह मीठा कराया।
    आज बिंदकी विधानसभा क्षेत्र व जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष भाजपा, उप मंडल अध्यक्ष भाजपा तथा नगर अध्यक्ष भाजपा सहित अन्य भाजपाइयों ने एकत्रित होकर भाजपा उम्मीदवारो की सही जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। बिंदकी नगर मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं संग एकत्रित होकर ललौली चौराहा डां. अंबेडकर प्रतिमा के पास मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। इसी तरह जहानाबाद मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी, उप मंडल अध्यक्ष दीपू ओमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित सभासद राजेश बाजपेई, सतीश गुप्ता, वरिष्ठ सभासद महेश चौरसिया, सभासद इंद्रपाल गुप्ता, पवन उत्तम, लालू ओमर, ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानी पटेल (पटेल ढाबा), अभय सिंह, सत्यम सिंह सहित अन्य तमाम भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष के संग एकत्रित होकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाइयां दीं। बीते सप्ताह  मध्य प्रदेश , बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हुई जीत तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी  की सही विजय के उपलक्ष्य में देश के पीएम नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर की जीत की बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा फतेहपुर जिलाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा फतेहपुर जिलाध्यक्ष मधुराज विश्व कर्मा, पूर्व राज्यमंत्री माननीय राजेंद्र सिंह पटेल , वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र दुवे , ब्रह्म दत्त उमराव पूर्व भाजपा बिंदकी नगर मंडल अध्यक्ष आदि के संग अन्य रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top