बिहार विस चुनाव में राजग की जीत मोदी सबसे विश्वसनीय नेता: जावेडकर
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा देश भर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीयता है।
बिहार विधानसभा के मंगलवार को आए नतीजों में राजग ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव के महागठबंधन को कड़े मुकाबले में हराकर राज्य की सत्ता पर कब्जा किया है।
इसके अलावा गुजरात ,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जीत हासिल की है श्री जावेडकर ने आज ट्वीट कर कहा कि बिहार में बहार है एनडीए का कमाल है देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया है कि नरेंद्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता है जनता का अपार प्यार विश्वास उनको मिला है।

