बिहार में राजग और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर: Election

बिहार में राजग और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

बिहार में चल रही कांटे की टक्कर के बीच विधानसभा चुनाव के अब तक घोषित 11 परिणामों में से 8 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और तीन महागठबंधन के पक्ष में गए हैं। वहीं राजग 114 और और महागठबंधन 4 सीट जीतकर 110 पर बढ़त बनाए हुए हैं।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार राजग में शामिल जनता दल यूनाइटेड ने कुंशेश्वरस्थान, बेनीपुर, सकरा, भारतीय जनता पार्टी ने केवटी, दरभंगा, हाजीपुर,हायघाट और विकासशील इंसान पार्टी ने अलीनगर विधानसभा सीट जीत ली है। वही महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल में साहेबपुर कमाल और दरभंगा ग्रामीण तथा कांग्रेस ने औरंगाबाद सीट जीती है, राजग मैं शामिल भाजपा 67,जदयू 40,वीआईपी 4 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 3 सीट पर बढ़त कायम की है, वही महागठबंधन में शामिल राजद 72,कांग्रेस 19,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) 12, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तीन तीन सीट पर आगे है। उधर एमआईआईएमआई 5, बहुजन समाजवादी पार्टी ने एक और निर्दलीय ने तीन सीट पर बढ़त बनाई है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top