मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पोला फैक्ट्री में मारा छापा।
बिंदकी नगर में मंगलवार की सुबह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल यादव ने खोया मंडी में अचानक पहुंचे जहाँ से कई खोया व्यापारी मौके से अधिकारियों को अपनी ओर आता देख फरार हो गए जहाँ से ख़ोये के कुल 3 सैम्पल जाँच हेतु भरे गए इसके बाद बिंदकी नगर के मो.मीरखपुर स्थित रिलायंस टॉवर के ठीक बगल में चल रही पोला कचरी फैक्ट्री में छापा मारा जिससे पोला फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया जहाँ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल यादव ने पोला बनाने के लिए उपयुक्त होने वाले तेल की गुणवत्ता को परखा साथ ही पोला कचरी में प्रयुक्त होने वाले कलर जो कि बाल्टी व तसले में भरा हुआ था उसकी भी गहनता से जाँच पड़ताल की उक्त पोला फैक्ट्री में कार्य कर रहे वर्कर कार्य करते समय हवाई चप्पल का प्रयोग करते हुए नजर आए जहाँ पर पोला में मसाला लगाने व पैक करने का कार्य हो रहा था वहीं पर वर्कर चप्पल पहनकर बार बार फैक्ट्री से बाहर आते और फिर से दोबारा फैक्ट्री में पोला को अपने पैरों तले रौंदते हुए निकलते हर ओर गन्दगी ही गन्दगी फैली नजर आई जिससे कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल यादव का पारा हाई हो गया और और वहीं फैक्ट्री मालिक जुबैर खान निवासी कोरवां को फटकार लगाई की इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसे छोटे बच्चे खाते हैं उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने व पोला कचरी बनाये जाने वाले स्थान पर सफाई न करना बहुत बड़ी लापरवाही है जिसके बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त पोला का सैम्पल जाँच हेतु भरा व फैली हुई गन्दगी को साफ करने तक व साथ ही उक्त फैक्ट्री की जाँच पूरी होने तक फैक्ट्री को बन्द करने के आदेश तत्काल प्रभाव से बन्द दिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल यादव ने मीडिया से बात चीत में बताया कि जाँच सैम्पल ले कर जाँच के लिए भेजे जा रहे हैं यदि जांच जाँच सैम्पल होने के बाद कोई कमी पाई जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी इस मौके पर बिंदकी नायब तहसीलदार सिद्धान्त कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सलिल कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह,रवि शेखर कुशवाहा,राम बहादुर कस्बा इंचार्ज बिंदकी रितेश कुमार रॉय सन्दीप तिवारी आदि उपस्थित रहे !

