पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया फतेहपुर स्थापना दिवस।

पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया फतेहपुर स्थापना दिवस।
 

संवाददाता- शुभम भारती/फतेहपुर
फतेहपुर जनपद की पहचान, धरोहरों को सवारने व सहेजने का संकल्प लेकर पूरे जनपद में फतेहपुर के 194 साल पूरे होने पर बड़ी ही धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। सभी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों को समेटे हुए जनपद फतेहपुर की मिट्टी को जिले का दर्जा मिले 194 साल पूरे हो गए हैं। जनपद के 194 साल पूरे होने पर पूरे जनपद में युवा व समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे इस स्थापना दिवस को यादगार बनाया जा सके। फतेहपुर जनपद अपने गौरवशाली सफर को एक कदम आगे बढ़ाते हुए संकल्प व इरादों के साथ अतीत को याद करते हुए जिले की पहचान, धरोहर को सवारने के लिए फतेहपुर के कई संगठनों ने मिलकर मंगलवार के दिन दिपावली पर्व के सामान संपूर्ण खुशियों के साथ सामूहिक रूप से दीप व केक काटकर फतेहपुर जनपद का स्थापना दिवस मनाया। फतेहपुर जनपद का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया कि अपने जनपद के स्थापना के  194 साल पूरे हो गए हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए स्थापना दिवस को एक नए अंदाज व नई उमंग के साथ मनाया गया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर जनपद अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहर को समेटे हुए बड़ा भूभाग है। जो पावन,पवित्र गंगा नदी से जुड़ा हुआ है। फतेहपुर जनपद में ऐसी जगह हैं जो इतिहास को दर्शाती हैं।
 जनपद का स्थापना दिवस जिले व तहसीलों के हर क्षेत्र में बड़ी ही खुशी के साथ मनाया गया। बिंदकी तहसील क्षेत्र के खजुहा कस्बे में स्थित बावन इमली स्मारक में भी दीप जलाकर स्थापना दिवस पर खुशियां मनाई गई। वही अमौली कस्बे के बैजनाथ धाम मंदिर में प्रकाशवीर आर्य के नेतृत्व में युवाओं द्वारा सामूहिक रुप से केक काटकर स्थापना दिवस को यादगार बनाया गया।इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबंध पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करण सिंह परिहार ने जनपद फतेहपुर की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रयागराज में रहते हुए भी दीप व केक काटकर फतेहपुर जनपद के स्थापना दिवस को यादगार बनाया। करण सिंह परिहार ने कहा कि जनपद का इतिहास अध्यात्म, आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, कानून और प्रशासनिक सेवाओं में जनपद अहम भूमिका निभाने में सक्षम रहा है।जनपद के चारों दिशाओं में स्तर बढ़ाने में युवाओं की सक्रियता व भागीदारी जनपद के लिए शुभ व सुखद संकेत रहा है। वहीं दूसरी तरफ गुलाबी गैंग की महिलाओं ने फतेहपुर स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण कर एक दूसरे को बधाई व खुशियों के साथ स्थापना दिवस को यादगार बनाने की कोशिश की। गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि जनपद के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं सभी संस्थानों को संगठित होकर जिले में व्याप्त ऐतिहासिक धरोहरों को एक नया रूप देना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिले में कई ऐसी धरोहर हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता और ना ही सही तरीके से उनका रखरखाव हो रहा है। जिले में व्याप्त सांस्कृतिक विरासत, वह धरोहरों को हमेशा याद रखा जाए इसके लिए हम सबको मिलकर उनके संरक्षण के लिए योगदान देना होगा।
अमोली कस्बा में युवाओं द्वारा फतेहपुर के स्थापना दिवस पर केक काटकर व विचार गोष्ठी आयोजित करके मनाया गया। कार्यक्रम कस्बा स्थित बैजनाथ धाम मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। स्थापना दिवस पर दीप जलाकर कार्यक्रम का संचालन कवि ज्ञानेंद्र कुमार के द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस को यादगार बनाया गया। विचार गोष्ठी के आयोजन पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रकाश वीर ने कहा कि फतेहपुर जिले का होने का हम सब को गर्व है फतेहपुर जनपद का जैसा नाम है वैसा ही सार्थकता जनपद में दिखती है। उन्होंने यह प्रण लिया कि फतेहपुर के कार्यों से हम सबको मिलकर पूरे देश में जनपद का नाम ऊंचा करना है। संबोधन में सभी युवाओं ने अपनी अपनी बात स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रमुखता से रखी। वही कभी ज्ञानेंद्र प्रकाश ने फतेहपुर की सांस्कृतिक विरासत को कविता के माध्यम से सभी के बीच रखी जिससे विचार गोष्ठी पर चार चांद लग गए। अंत में सभी लोगों ने मुंह मीठा कर खुशी के साथ स्थापना दिवस को यादगार बनाया। इस मौके पर इमरान खान, वैभव अवस्थी, रवि दुबे, शिवा गुप्ता, जितेंद्र कुमार, राम शुक्ला, राहुल प्रजापति, रोहित परमार, रजत प्रताप सिंह, प्रियांशु ओमर, अंकित पटेल, इमामुद्दीन, जितेंद्र कुमार, संजय, अनुराग शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top