बिहार के चुनाव में ईवीएम सुरक्षित: चुनाव आयोग

बिहार के चुनाव में ईवीएम सुरक्षित: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कोई छेड़छाड़ हुई है और मतों की गिनती धीमी रफ्तार से हो रही है बल्कि सामान्य गति से मतगणना हो रही है उप चुनाव आयुक्त संदीप जैन और चंद्र भूषण कुमार ने मंगलवार दोपहर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। यह पूछे जाने पर क्या इस बार मतों की गिनती धीमी गति से हो रही है तो उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्र की संख्या बढ़ा दी गई थी जाहिर है कि उस कारण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की संख्या बढ़ाई गई और सामाजिक दूरी के कारण मतगणना हाल की संख्या भी बढ़ा दी गई तथा मतगणना टेबल कम किए गए पर मतों की गिनती पहले की रफ्तार से ही हो रही है ईवीएम के बढ़ने से मतों की गिनती का काम जरूर बढ़ गया है
यह कहे जाने पर कि कुछ नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें की है तो उन्होंने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है उनमें किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है उच्चतम न्यायालय भी यह बात कह चुका है कि ईवीएम सुरक्षित है आयोग ने पहले भी ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों को चुनौती दी थी इसलिए हमने किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में 7 करोड़ 30 लाख मतदाता थे और 53.3% मतदान हुआ है इस हिसाब से कितने वोट पड़े हैं आप जोड़ ले

संपादक के बारे में

Scroll to Top