प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यह जानकारी दी और कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शनशास्त्र और मिशन आज भी युवाओं को आकर्षित करता है भारत को इस महान हस्ती पर गर्व है जो आज भी दुनियाभर में लाखों लोगों की प्रेरणा स्रोत हैं प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवन काल में थे। प्रधानमंत्री अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के युवाओं को सशक्त बनाने से देश भक्ति को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनता है और दुनिया में उसकी छवि बनती है भारत की समृद्धि और शक्ति उसके लोगों में समाहित है इसलिए सभी के सशक्तिकरण से ही देश को आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की ओर ले जाया जा सकता है इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

