मौदहा में व्यापार उधोग की बैठक हुई सम्पन्न

मौदहा में व्यापार उधोग की बैठक हुई सम्पन्न

रिपोर्ट-अमित कुमार/हमीरपुर

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में स्थित जमुना प्रसाद धर्मशाला में, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक फरीद अहमद बबलू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें सुनील गुप्ता ने  संगठन के  प्रदेश प्रभारी ने सुशांत गुप्ता उर्फ मोनू को जिला उपाध्यक्ष और अमित ओमर  को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया ।इस दौरान संगठन के प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सरकार लाकडाउन के समय का बिजली बिल माफ करे,बैंक ब्याज और रोड टैक्स माफ किया जाये,साथ ही कहा कि एस.आई.वी.छापों का पूरे प्रदेश 
में जमकर विरोध किया जायेगा।साथ ही मण्डी शुल्क समाप्त करने के साथ ही टोल टैक्स आधा किया जाये।इस दौरान व्यापारियों मे खासा उत्साह देखने को मिला।

संपादक के बारे में

Scroll to Top