बुन्देलखंड की भौगोलिक एवं ऐतिहासिक स्थितियों पर बनाएंगे एलबम- अभिनेता अनिल चौधरी

बुन्देलखंड की भौगोलिक एवं ऐतिहासिक स्थितियों पर बनाएंगे एलबम- अभिनेता अनिल चौधरी
 बुन्देलखण्ड अलग राज्य की मांग को अब  एफ एफ पी प्रोड्यूसर एवं निदेशक अनिल चौधरी की टीम के साथ बुलंद करेंगे- इं प्रवीण पाण्डेय
 फतेहपुर-बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति और फतेहपुर फ़िल्म प्रोडक्शन ने आज एक साझा  प्रेस वार्ता की गई। कार्यक्रम की व्यवस्था जिलाध्यक्ष युवा शक्ति अंशू सिंह परमार ने की और संचालन केंद्रीय प्रवक्ता देवब्रत त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुन्देलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष इं प्रवीण पांडेय ने फतेहपुर फ़िल्म प्रोडक्शन के निदेशक अभिनेता अनिल चौधरी को बुन्देलखण्ड के ऐतिहासिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि पर फिल्में बनाने के लिए उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया साथ ही वहाँ की जड़, जंगल, जमीन और जन समस्याओं से एफएफपी के डायरेक्टर एवं उनकी टीम को जानकारी दी। अभिनेता से प्रोड्यूसर बने एफएफपी के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है की बुन्देलखण्ड जैसे ऐतिहासिक  रहे और उन्होंने कहा कि कलाकारों म
 *बुन्देलखण्ड अलग राज्य की मांग को अब  एफ एफ पी प्रोड्यूसर एवं निदेशक अनिल चौधरी की टीम के साथ बुलंद करेंगे- इं प्रवीण पाण्डेय* 
 *फतेहपुर*- बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति और फतेहपुर फ़िल्म प्रोडक्शन ने आज एक साझा  प्रेस वार्ता की गई। कार्यक्रम की व्यवस्था जिलाध्यक्ष युवा शक्ति अंशू सिंह परमार ने की और संचालन केंद्रीय प्रवक्ता देवब्रत त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुन्देलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष इं प्रवीण पांडेय ने फतेहपुर फ़िल्म प्रोडक्शन के निदेशक अभिनेता अनिल चौधरी को बुन्देलखण्ड के ऐतिहासिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि पर फिल्में बनाने के लिए उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया साथ ही वहाँ की जड़, जंगल, जमीन और जन समस्याओं से एफएफपी के डायरेक्टर एवं उनकी टीम को जानकारी दी। अभिनेता से प्रोड्यूसर बने एफएफपी के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है की बुन्देलखण्ड जैसे ऐतिहासिक ज्वलंत मुद्दे पर संघर्ष कर रहा संगठन आज मुझे और मेरी टीम को इस लायक समझा कि हमारा प्रोडक्शन हाउस और पूरी टीम बुन्देलखंड के लोक भाषा और लोक कलाकारों के साथ जुड़ कर वैश्विक स्तर पर लुप्त हो रही बुन्देलखण्ड की पहचान को जागृति करेंगा। अभिनेता अनिल चौधरी के आव्हान पर बॉलीवुड और भोजपुरी के मशहूर निदेशक और अभिनेता राजकुमार मोदी भी लखनऊ से उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि कलाकारों में अपने मां माटी के लिए बहुत कुछ करने का जज्बा देखने को मिला। बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति कलाकारों और नवोदित के हुनुर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहूँगा। लखनऊ से आये निदेशक राजकुमार मोदी ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यकर्ता भी है इसलिए उसी शैली में बुन्देलखंड राष्ट्र समिति के साथ अलग राज्य की आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अभिनेत्री सपना के साथ हास्य कलाकार आनंद और गायक संदीप राही ने लोगो का अपने हुनर से परिचय कराया और खूब हसाया साथ ही बोले कि मिलकर बुन्देलखण्ड के ज्वंलत सामाजिक मुद्दों पर शार्ट स्टोरी, नुक्कड़ नाटक, थियेटर और एलबम बनाएंगे जिससे बुन्देली भाषा और बुन्देलों के साथ न्याय हो सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रभारी कपूर सिंह लोधी ने सभी को सेनेटाइजर और मास्क वितरण किये। अनिल चौधरी फतेहपुर फिल्म्स प्रोडकशन डायरेक्टर, राजकुमार मोदी, असिस्टेंट डायरेक्टर, जितेंद्र अवस्थी एक्टर, विपिन गौतम एक्टर, सपना वर्मा एक्ट्रेस, विकास गौतम आर्टिस्ट, अभय सोनकर आर्टिस्ट, आनंद कुमार आर्टिस्ट, संदीप राही गायक, रज्जन प्रजापति आर्टिस्ट, अमित प्रजापति आर्टिस्ट, अखिलेश निराला आर्टिस्ट, इं प्रवीण पांडेय केंद्रीय अध्यक्ष बीआरएस, अंशू सिंह परमार जिलाध्यक्ष, एडवोकेट विभा अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष महिला शक्ति, आरती विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, देवब्रत त्रिपाठी केंद्रीय प्रवक्ता, अरुण विश्वकर्मा, सचिन दीक्षित, संजय सविता आदि युवा उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top