बांदा: अभी हाल ही में बांदा कृषि एवं विश्वविद्यालय के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, जिसमे केवल OBC के लिए बायोमेट्रिक लगाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया है, वहीं इस मामले के लेकर इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अमन दीप सचान ने कहा कि बहुजन युवाओं का शोषण चरम पर है, इसका जिम्मेदार वर्तमान सरकार है, देश के युवाओं को जागना होगा, नहीं तो विश्वविद्यालय इसी प्रकार युवाओं का शोषण करता रहेगा।
