ए.आर इनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन ने प्राइम टुडे संस्थापक/ डायरेक्टर गौरव कुशवाहा को किया सम्मानित
“उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों समेत भारत के कई राज्यों में कार्यरत है ए.आर एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन”
कानपुर – कानपुर के जानेमाने पत्रकारो में शुमार प्राइम टुडे मीडिया ग्रुप के संस्थापक और डायरेक्टर गौरव कुशवाहा जी को आज मीडिया जगत में ईमानदारी ,कर्तव्यनिष्ठा साथ ही सामाजिक हितो को देखने वाली पत्रकारिता करने के लिए एसोसिएशन कि तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर एसोसिएशन के जिला संयोजक शिवांक अग्निहोत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण को संरक्षण देने जैसे कार्यक्रमों के बारे में भी गहन चर्चा की गई समाज में प्रकृति के बारे में लोगो की सोच निरन्तर निम्न स्तरीय होती जा रही है सभी चीजे मॉडर्न युग की ओर अग्रसर हो चुकी है लेकिन हमें प्रकृति का सम्मान करना होगा साथ ही कदम से कदम मिला कर जीवन में हरे भरे पौधों और हरे भरे वातावरण को फिर से जिंदा करना होगा जिसे आने वाला कल अवश्य ही आशा दाई होगा
गौरव जी द्वारा मीडिया के सहयोग से लोगो को निरंतर जागरूक करने का वादा किया गया साथ ही पर्यावरण के विषय में ज्यादा से ज्यादा जानकारी शेयर करने का काम भी हम सब साथ मिलकर कर पाएंगे


