AIRA Kanpur ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक, ज्ञापन सौंपा

अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी के विरोध में ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने पुतला फूंक, ज्ञापन सौंपा
कानपुर बिल्हौर देश मे पत्रकारों के ऊपर बढ़ते अत्याचारों को लेकर और हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपब्लिक  भारत चैनल के चीफ इन एडिटर अर्नव गो स्वामी को गैरकानूनी तरीके से उनके घर मे घुस कर मारपीट करके उनको जेल में बन्द कर दिया था क्योकि अर्नब गो स्वामी ने अपने चैनल के माध्य्म से सच को प्रकाशित करके महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल को देश की जनता के सामने रख दिया है।जिसको लेकर महाराष्ट्र सरकार तथा महाराष्ट्र पुलिस  ने एक साथ होकर अर्नव को झूठे आरोप लगाते हुये जेल में बन्द रखा है जिसके लिये जन आंदोलन आज महाराष्ट्र से निकल कर पूरे देश मे आग की तरह फैल रहा है ऐसा ही एक नज़ारा कानपुर जनपद के बिल्हौर तहसील के नगर पालिका चौराहे पर अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में दर्जनों पत्रकारों ने पुतला फूंका और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जम कर नारे लगाये साथ ही पत्रकार सुरक्षा हेतु राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपा। बता दे कि रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी का गिरफ्तार होना सभी पत्रकारों के लिए कष्ट की बात है। इसलिए सभी पत्रकारों ने मिलकर और समाजसेवी संगठनों इस भी एक जुट होकर जगह-जगह महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाते हुए विरोध जताते जा रहे है  इस गिरफ्तारी के प्रति लोगो मे काफी आक्रोश है। जिसमे ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बिल्हौर सुनील मिश्रा ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर अर्णव गोस्वामी को रिहाई नही की गई  तो धरना प्रदर्शन और बिकराल रूप लेकर महाराष्ट्र सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध करेगी इस मौके पर राहुल त्रिपाठी,तहसील अध्यक्ष सुनील मिश्रा ,महामंत्री टीकम सिंह, , संजय त्रिपाठी, प्रवीण मिश्रा, प्रवीण अवस्थी, आकाश शुक्ला, हर्ष शुक्ला, रोशन सिंह, हरिनाथ सिंह, धर्मेन्द्र कुमार  रफीक अहमद, रिजवान व शिव शंकर आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top