अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

▫️प्रशांत बाजपेई मीडिया प्रभारी व होरीलाल बनाए गए नगर अध्यक्ष
▫️टीम में दस पदों पर की गई नियुक्तियां।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद ने कानपुर जनपद के सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों,दुराचार व भ्रष्टाचार को खत्म कर गरीब, असहाय,किसान,मजदूर व महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर कानपुर टीम का गठन रविवार को बर्रा साउथ क्षेत्र में स्थित बीएल स्मारक इंटर कॉलेज में किया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद का गठन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को गिनाते हुए बताया कि संगठन गरीब,असहाय,महिलाओं,बच्चियों के साथ उत्पीड़न, बाल उत्पीड़न,अत्याचार,भ्रष्टाचार,अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद का गठन भारत के लगभग पंद्रह राज्यों में किया जा चुका है।बाकी राज्यो में भी संगठन सामाजिक कार्यों में कुशल व निपुण लोगों को जोड़कर जल्द संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करने पर चर्चा कर रहा है। 
कानपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सदस्यों को पद ग्रहण करवाया गया जिसमें कुलदीप सिंह (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), हौसिला प्रसाद दुबे(राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव),राजकुमार मिश्रा(प्रदेश उपाध्यक्ष),विजय शंकर(मंडल सचिव) के साथ कानपुर गठित टीम में सुमित कुमार(जिलाध्यक्ष),मनोज कुमार(जिला उपाध्यक्ष),प्रशांत बाजपेई (जिला मीडिया प्रभारी), होरिलाल (नगर अध्यक्ष कानपुर),अजय त्रिपाठी(नगर सचिव) के पद पर पदभार ग्रहण करवाया गया।इस मौके पर कुलदीप सिंह,राजकुमार मिश्रा,प्रशांत बाजपेई,सुमित कुमार, अजय त्रिपाठी,हरिओम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top