गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें केक काटकर मनाई सरदार पटेल जयंती

 केक काटकर धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती |
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें केक काटकर मनाई सरदार पटेल जयंती एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया नमन |
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं नें ब्लाक बहुआ के सुजानपुर में स्थित संगठन कार्यालय में भारत रत्न “लौह पुरुष ” सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर  उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके नमन किया और केक काटकर  सरदार पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया | इस दौरान महिलाओं नें सरदार पटेल के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत चर्चा की | 
अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की ” राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति, आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी द्वारा भारतीय रियासतों का एकीकरण करके देश को एकता के सूत्र में पिरोने का असंभव कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पटेल जी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही अखंड भारत के निर्माण का सपना साकार हुआ | आज प्रत्येक देशवासी के लिए गौरवान्वित होने का अविस्मरणीय पल भी है | सरदार पटेल जी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक शत शत नमन करते हैं |” इस अवसर पर  रेखा, सरला, सुमन, राजरानी, सोनल, प्रीती, रानी, आमना, विजमा, सोमवती, अर्चना, पायल, रंजना आदि महिलाएं मौजूद रहीं |

संपादक के बारे में

Scroll to Top