नई दिल्ली- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. शो का हर किरदार अब हर घर में पहचाना जाता है. शो में जेठालाल और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. वहीं, कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी को भी फैंस खूब पसन्द करते है. इन दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वीडियो में मुनमुन बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं l
बबीता जी गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. तो वही असल जिंदगी में भी मुनमुन दत्ता काफी हॉट है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो काफी ग्लैमरस लग रही है. उन्होंने व्हाइट ड्रेस में एक फोटोशूट करवाया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘फ्लोइंग विद द ट्रेंड
मुनमुन दत्ता का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है. साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आपकी हर अदा सुन्दर है.
एक ने लिखा, ‘एक नंबर.’ एक ने लिखा, ‘आपको स्टाइल कमाल का है.’ एक ने लिखा, ‘तारक शो में आपको देखना बहुत अच्छा लगता है.’ वहीं कई अन्य यूजर्स ने इस तसवीर को हॉट और सेक्सी भी बताया.एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने इंस्टग्राम एकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उन्होंने वीडियो पोस्ट कर फैंस को शुक्रिया कहा. इस वीडियो में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही है.
बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया




