पेंशन सम्बंधित समस्याओं को लेकर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक पहुँचा विकास भवन

गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें विकास भवन में दी दस्तक |
पेंशन सम्बंधित समस्याओं को लेकर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक पहुँचा विकास भवन |
निराश्रित एवं असहाय गरीब पात्र  ब्यक्तियों की पेंशन सम्बंधित समस्याओं के निवारण हेतु  गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ विकास भवन पहुंची | जिला  समाज कल्याण कार्यालय  और जिला प्रोबेशन कार्यालय में पहुँच कर  विकासखण्ड बहुआ  के अंतर्गत आने वाले ग्राम खटौली, सुल्तानपुर  एवं छींट का पुरवा गाँव के पात्र ब्यक्तियों की पेंशन  सम्बंधित समस्या के निराकरण हेतु पुरजोर  मांग की  | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें  कहा की  पात्र गरीब ब्यक्तियों को भ्रष्टाचार के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और अपात्र लोग लाभ उठा रहे हैं  | विकासखण्ड बहुआ के सुल्तानपुर, खटौली और छींट का पुरवा गांव के  बहुत से गरीब पात्र लोगों नें  गुलाबीगैंग लोकतान्त्रिक  कार्यालय में पहुँच कर अपनी पेंशन सम्बंधित  समस्या बतायी की उनका आवेदन फार्म बार बार निरस्त कर दिया जाता है, ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर तक वो कई बार प्रयास कर चुके हैं परन्तु उन्हें पेंशन नहीं मिल पा  रही है |
 उनकी इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए हम अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ  विकास भवन में आये  हैं और पेंशन  कार्यालय में पहुँच कर  सम्बंधित गाँवो के पात्र लोगों के आवेदन फार्म की यथास्थित से अवगत हुए हैं इस दौरान कम्प्यूटर आपरेटर कर्मचारियों नें आवेदन  फार्म की वर्तमान डिजिटल  स्थिति चेक करके बताया की  इनमें से कुछ लोगों की पेंशन  हेतु प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और  जल्द ही उन्हें  पेंशन प्राप्त होने लगेगी और बाकी बचे हुए आवेदन फार्म की प्रकिया पूर्ण होने वाली है |” अध्यक्ष हेमलता पटेल नें अतिशीघ्र समस्याओं  के निराकरण हेतु पेंशन अधिकारियों से पुरजोर मांग की | सम्बंधित अधिकारियों नें  गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक  प्रतिनिधि मंडल को  ये आश्वासन दिया की समस्याओं का अतिशीघ्र निवारण हो जायेगा | इस दौरान सरला सिंह, रेखा रानी, सुमन, रामा आदि महिलायें मौजूद रहीं |

संपादक के बारे में

Scroll to Top