बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट नवाब हुसैन पर हमला पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट(FTP)
बिंदकी फतेहपुर
बार एसोसिएशन बिंदकी के पूर्व उपाध्यक्ष व आर.टी.आई एक्टिविस्ट नवाब हुसैन एडवोकेट पर कल रात अवैध निर्माण की शिकायत करने से कुपित लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया और उन्हें बंधक बनाकर मारा पीटा और जान से मार देने की धमकी दी। उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली बिन्दकी को कार्यवाही के निर्देश दिए इसके बावजूद बिन्दकी कोतवाली ने अभी तक एफ.आई.आर दर्ज नहीं की है। नवाब हुसैन एडवोकेट ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया था कि मोहल्ला मुगलाही में बगैर नक्शे के अवैध बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है जिस पर नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार और अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था इससे कुपित लोगों ने कल रात 8:30 बजे नवाब हुसैन एडवोकेट पर फाटक बाजार रोड पर उस समय हमला कर दिया जब वह खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे नवाब हुसैन एडवोकेट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिन्दकी और उप जिला अधिकारी बिन्दकी को दी गई तहरीर में कहा है। कि कल रात लगभग 8:30 बजे खाना खाकर टहलने रोड की तरफ निकले तो फाटक बाजार रोड पर इसरत अली उर्फ ( नीलू ) शीबू पुत्र मुख्तर अली अफजाल पुत्र डॉक्टर खान शहीद पुत्र नजीर सफाई नायक आदि ने योजनाबद्ध तरीके से एक राय होकर गाली गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर घसीटते मारते हुए अपने बेसमेंट पर ले जाकर मारा और बोले बांधकर गाड़ी में डालकर नदी में फेंक दो मेरी आवाज पर कई लोगों ने आकर हमें बचाया वरना यह लोग जान से मारने की फिराक में थे उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रभावी कार्यवाही करने के लिखित आदेश दिए वहीं पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र कुमार मलिक ने भी मोबाइल से कोतवाली बिन्दकी को कार्यवाही के निर्देश दिए लेकिन जब एक्टिविस्ट नवाब हुसैन कोतवाली बिन्दकी पहुंचे तो पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज करने के स्थान पर प्रार्थना पत्र ले लिया और जांच के बाद दर्ज करने की बात कही इस घटना को लेकर अधिवक्ता बंधुओं में काफी रोष है और उन्होंने कहा है कि यदि प्रभावी कार्यवाही नहीं होती तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे !

