मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटी, दो दर्जन लोग घायल

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटी, दो दर्जन लोग घायल

संवाददाता- आयेन्द्र पाल सिंह/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर पटना देवकली फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे बाराकलां स्थित पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटा मैजिक जिसमें दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची 12 कला चौकी पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी कलान एंबुलेंस की मदद से भिजवाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है! यह सभी श्रद्धालु रासानगरिया गांव के मजरा सगेड़ी के बताए जा रहे है, यह सभी देर शाम पटना देवकली श्रद्धालु करने गए थे, तभी अचानक मैजिक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमे बैठे श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए ! पुलिस चौकी पर मौजूद थानाध्यक्ष कलान दिलीप सिंह भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को मैजिक से बाहर निकलवा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान भेज दिया
गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टला, ईश्वर की कृपा से वहीं मासूम बच्चे बाल-बाल बचे, जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए!
 

संपादक के बारे में

Scroll to Top