राष्ट्रीय मीडिया महासंघ कौशाम्बी इकाई ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
हाथरस कांड में मीडिया कर्मियों से अभद्रता एवं दुर्व्यवहार के संबंध में एनएमसी जिला अध्यक्ष की अगुवाई में उपजिलाधिकारी सिराथू द्वारा राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहार
कौशाम्बी- बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए कांड पर मीडिया कर्मियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर बर्खास्तगी के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई के संबंध में आज राष्ट्रीय मीडिया महासंघ (एनएमसी) की जिला कौशाम्बी इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सिराथू उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। बताते चलें कि हाथरस जनपद में बीते दिन एक युवती के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद युवती की मौत के बाद हुए बवाल को मीडिया कवरेज करने पहुंचा, जहां पर जिला प्रशासन व पुलिस का रवैया पत्रकारों के साथ भी असंवैधानिक रूप से देखा गया। इस दौरान कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को इस तरह से रोका गया जैसा कि भारत के नियंत्रण व सीमा रेखा पर भी नहीं रोका जाता इतना ही नहीं पुलिस बल भी इन पत्रकारों के साथ प्रयोग किया गया, इस खबर को जमीनी हकीकत के साथ कवरेज करने पहुंचे मुख्य धारा की महिला मीडिया कर्मियों के साथ भी पुलिसकर्मियों के अलावा स्थानीय उप जिलाधिकारी (एसडीएम) द्वारा असंवैधानिक हरकतें की गई जिसकी जितनी निंदा की जाए वह बेहद कम है। इस समूचे घटना का प्रसारण स्वतः ही प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ब्रॉडकास्ट मीडिया, वेब मीडिया सहित सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं उप जिला अधिकारी की इस अभद्र हरकत की पूरा राष्ट्र निंदा कर रहा है इसी कड़ी में राष्ट्रीय मीडिया महासंघ (एनएमसी) कौशाम्बी जिला इकाई ने भी कड़ी निंदा करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने के बाद राष्ट्रीय मीडिया महासंघ (एनएमसी) के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राष्ट्रीय मीडिया महासंघ हर मुद्दे पर चाहे वो पत्रकार उत्पीड़न हो या आम जनमानस की समस्या ही क्यूँ न हो, लगातार आवाज़ उठाती आयी है। इसी कड़ी में हाथरस प्रकरण को देखते हुए भी राष्ट्रीय मीडिया महासंघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज जिला कौशाम्बी के सिराथू तहसील से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसके माध्यम से हाथरस में पत्रकारों के साथ किये गए अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए दोषी स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई। इसी दौरान जिला महामंत्री राज किशोर शुक्ला ने कहा कि यदि पत्रकारों के सम्मान की अनदेखी की गई तो आगामी दिनों में हमारा संगठन एवं अन्य तमाम संगठन सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी असग़र अली जनपद में पयरकर हत्या की बात कहते हुए न्याय की आवाज़ उठाई साथ ही पत्रकार हित में आंदोलन की बात कही तथा अन्य पदाधिकारियों ने एक सुर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की भी बात कही।
ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय मीडिया महासंघ (एनएमसी) के कौशाम्बी जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी असगर अली, महामंत्री राज किशोर शुक्ला, जिला मंत्री अनिल मौर्या, अमन विश्वकर्मा, विशाल कुमार साहू, इरशाद अहमद, अंकित पांडेय, सुनील कुमार सहित दर्जनों एनएमसी परिवार के सदस्य, अन्य स्थानीय पत्रकार एवं जनमानस उपस्थित रहें।

