नेहा कक्कड़ की शादी की तारीख आयी सामने, इस दिन होगी शादी
नई दिल्ली- ऐसी खबर है कि लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ बहुत जल्द रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं! जानकारी मिली है कि वह दिल्ली में 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेंगी. रोहनप्रीत रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में नजर आ चुके हैं l उन्होंने इस शो में शहनाज गिल को शादी का प्रस्ताव दिया था. वह शो ‘इंडिया राइजिंग स्टार 2’ के पहले रनरअप भी रह चुके हैं l नेहा की शादी की खबर पर उनके पूर्व प्रेमी हिमांश कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई है l
हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं l 2018 में वे एक-दूसरे से अलग हुए थे l हिमांश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें रोहनप्रीत और नेहा के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में नहीं पता था, पर वह उनके लिए खुश हैं. वह कहते हैं, ‘अगर नेहा वाकई में शादी कर रही हैं, तो मैं उनके लिए खुश हूं l वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं l उन्हें किसी का साथ मिला, यह जानकर अच्छा लगा l उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी समझ नहीं पाए कि क्यों लोग नेहा की पोस्ट को उनके साथ जोड़ते थे l जबकि वह अच्छी तरह जानती हैं कि वह हिमांश का जिक्र नहीं कर रही थीं l
हिमांश आगे कहते हैं, ‘बिनी किसी आधार के मीडिया में हर तरह ऐसी झूठी चर्चाएं हो रही थीं l रिश्तों का जुड़ना और टूटना जीवन की एक सामान्य घटना है l कई दफा लोगों को एक-साथ रहते हुए पता चलता है कि वे एक-दूसरे के साथ सहज नहीं हैं। ऐसा होता है और ऐसा हुआ भी है l

