पत्नी की हत्या कर इसका कटा सिर लेकर कोतवाली पहुंचा पहुंचा

पत्नी की हत्या कर इसका कटा सिर लेकर कोतवाली पहुंचा पहुंचा

रिपोर्ट- ज्योति सिंह/ ब्यूरो बांदा

 बता दें कि पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के नेता नगर मोहल्ले का है जहां के रहने वाले किन्नर यादव नाम के युवक ने आज सुबह लगभग 6:00 बजे अपने पड़ोस के रहने वाले एक रविकांत उर्फ बंटा को बुलाया किन्नर यादव को यह शक था की रविकांत का उसकी पत्नी विमला के साथ अवैध संबंध है और जैसे ही रवि किन्नर यादव के दरवाजे पहुंचा इसी दौरान किन्नर यादव ने फरसे से उस पर हमला कर दिया और जब पत्नी विमला ने देखा तो वह रविकांत को बचाने के लिए दौड़ी और इसी दौरान विमला के पति किन्नर ने अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया इसी दौरान रविकांत वहां से जान बचाकर भाग निकला और विमला भी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागी और वह अपने एक परिजन के घर में घुस गई मगर किन्नर यादव ने उसका पीछा करते हुए अपने परिजन के घर के अंदर ही घुस कर अपनी पत्नी विमला की फरसे से हत्या कर दी और उसके कटे सर को लेकर लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल सरे राह चलते हुए कोतवाली पहुंच खुद को सरेंडर कर दिया. वहीं घटना के बाद पुलिस ने हत्यारे पति को अपने हिरासत में लिया और महिला के कटे सिर को अपने कब्जे में लेते हुए घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
V/O1: परिजनों ने बताया कि आज किन्नर ने अचानक पड़ोस के रहने वाले रविकांत पर फरसे से हमला कर दिया और जब भी मिला उसे बचाने दौड़ी तो उसने विमला पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी और उसके कटे सिर को लेकर यहां से कोतवाली चला गया. वही घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक विशंभर यादव ने बताया कि किन्नर यादव को यह शक था कि रविकांत का विमला से प्रेम प्रसंग चल रहा है इसी को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है.
वहीं इस पूरे प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना बबेरू कस्बे का है जहां पर किन्नर यादव नामक युवक ने अपने पत्नी के अवैध संबध के शक के चलते उसका गला काटकर और सिर को धड़ से अलग करके हत्या कर दी और कटे हुयेे सिर को लेकर थाने पहुंच गया, पूंछतांछ पर उसने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबध पडो़स के रहने वाले रविकांत से है जिस कारण उसकी हत्या कर दी साथ ही किन्नर ने पड़ोस के युवक रविकांत पर भी जानलेवा हमला किया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है आगे विधिक कार्यवाही चल रही है|

संपादक के बारे में

Scroll to Top