बहुजन क्रांति मोर्चा ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर किया प्रदर्शन।
बृहस्पतिवार को बहुजन क्रांति मोर्चा की राष्ट्रीय आवाहन पर दूसरे चरण का राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन नहर कॉलोनी फतेहपुर में जिला संयोजक मुन्ना लोधी जी के नेतृत्व में किया गया।जहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं में अपनी बात रखते हुए बताया कि आज भारत में उत्तर प्रदेश सहित लगभग सभी प्रदेशों में बहुजन समाज के ऊपर लगातार अन्याय अत्याचार बड़ी मात्रा में प्रतिदिन हो रहे हैं।अगर उत्तर प्रदेश को देखा जाए उत्तर प्रदेश में जब से योगी जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी है तब से अनुसूचित जाति सहित पिछड़े वर्ग और मुस्लिम समाज के ऊपर लगातार घटनाएं हो रही हैं.जिनमें से 14 सितंबर को जो हाथरस में जो घटना हुई वह बहुत ही निंदनीय है,जहां पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जाति की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी जबान व गर्दन की हड्डी को तोड़ देना, तथा जिला प्रशासन के द्वारा जिस तरह से आरोपियों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए तथा बच्ची की मृत्यु होने के पश्चात जबरदस्ती बिना परिवार की सहमत के रात को केरोसिन डालकर जला देना एवं पीड़ित परिवार पक्ष के लोगों से मिलने जाने के लिए पाबंदी लगाना और जाने वाले लोगों के ऊपर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज तथा फर्जी मुकदमे लिखा जाना यह साबित करता है कि उत्तर प्रदेश में सामंतवादी सरकार के संरक्षण की वजह से बहुजन समाज के ऊपर अत्याचार हो रहे है. साथियों इसी तरह से देखा जाए तो 29 सितंबर को बलरामपुर जिले में भी अनुसूचित जाति बेटी को अगवा कर गैंग रेप किया गया ,और उसके पैरों तथा रीड की हड्डी तोड़ दी गई जिसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।इसी तरह से 1 अक्टूबर को भदोही जिले में भी 14 वर्ष की बालिका का रेप कर उसके चेहरे को कुचल कर हत्या कर दी गई। इसी तरह से बांदा जिले में भी 22 अप्रैल को एक अनुसूचित जाति की बेटी को दबंग ठाकुरों द्वारा बंधक बनाकर 3 महीनों से लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया गया और जब पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्यवाही ना करते हुए ऊपर से पीड़ित परिवार के ऊपर ही समझौता करने का दबाव बनाया गया।इसी तरह आजमगढ़ जिले में भी 8 वर्ष की बच्ची के साथ एवं, बुलंदशहर में 14 वर्ष की बच्ची के साथ रेप किया गया।तो वही देखा जाए तो आजमगढ़ के बांसगांव में सत्यमेव जयते के हत्यारे को अभी तक नहीं पकड़ा गया, जो रंगदारी वसूलते हुए आज भी घूम रहा है। वही देखा जाता है कि बिहार के दरभंगा जिले में भी ज्योति पासवान की रेप कर हत्या कर दी जाती है।इसी तरह से राजस्थान में भी सीकर, बारा, अजमेर में भी नाबालिग बच्चियों के साथ रेप किया गया।मध्यप्रदेश में भी खरगोन जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ 3 लोगों द्वारा गैंग रेप किया गया। इस तरह से पूरे देश में ही भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में बहुजन समाज के ऊपर अन्याय अत्याचार,बलत्कार, हत्या आदि घटनाएं बडे़ पैमाने पर हो रही हैं।धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपर उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेज कर मांग की। उक्त सभी घटनाओं की जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए साथ ही सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाये एवं किसानों के आंदोलन के वक्त जो किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमे लिखे गए है उन्हें खारिज किया जाये और यदि यह मागे नहीं मानी गई तो अगले चरण में हम भारत बंद तथा जेल भरो आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
इस मौके पर अश्वनी यादव, दिलीप पाल, कामता पासवान, रामशरण पाल, धर्मपाल, फूल सिंह लोधी, इंद्रशेन पासवान, हिमांशू पटेल, कामता लोधी, दिलीप पटेल, प्रेमा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

