हाथरस घटना के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च।
हाथरस में किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में अमौली के युवाओं ने भी आक्रोशित होकर कैंडल मार्च निकालकर हाथरस की पीड़िता के साथ न्याय करने की मांग करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। युवाओं ने कैंडल मार्च निकालने के बाद 2 मिनट का मौन धारण कर मृतका को श्रंद्धांजलि दी। अमौली के युवाओं ने हाथों में मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च करते हुए युवती की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कुछ लोगों ने अपने हाथों में हाथरस की बेटी को न्याय दो के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। पैदल मार्च मेन चौराहे से शुरू होकर सरहन चौराहे रोड तक जाकर खत्म हुई। सभी ने भगवान से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण के जिला उपाध्यक्ष अजय सोनकर, पंकज सोनकर, अशफाक, सुधाकर वर्मा, मोनी दीक्षित, विनीत, अनुज, महेंद्र, अजीत, सुशील, शिवशरण आदि लोग मौजूद रहे।

