Data चुराने वाले ऐप्स से कैसे सुरक्षित रखें अपना डेटा, यहा हैं सिंपल ट्रिक्स
आज-कल केवल पैसे और जेवर की ही नहीं बल्कि आपके मोबाइल में मौजूद आपके डेटा की भी चोरी हो सकती है और वो लंबे समय तक आपको नुकसैन पहुंचाती रही है। इसलिए लोगों को उनके मोबाइल में मौजूद पर्सनल डेटा की सुुरक्षा को लेकर जागरुक होना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे वो सिंपल स्टेप जिनसे आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
यूजर्स ऐसे अपना डेटा सुरक्षित रखें
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यूजर्स सजग हों तो काफी हद तक डेटा चोरी से बचा जा सकता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम ही नहीं, जब भी किसी ऐप को इंस्टॉल करें तो ऐप को वही एक्सेस दें जो जरूरी हो। कांटैक्ट, मीडिया, लोकेशन जैसे सामान्य एक्सेस तो ठीक हैं, लेकिन कैमरा, फोटो गैलरी या अन्य संवेदनशील फीचर्स की एक्सेस देना ठीक नहीं है।
1.ऐप को इनस्टाल करने के साथ उसकी निजता-गोपनीयता भी जान लें
2.ऐप का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें होम स्क्रीन से हटा देना ही बेहतर है
3.फोटो शेयरिंग ऐप में कैमरा-गैलरी का एक्सेस दें, लोकेशन-कांटैक्ट का नहीं
4.अनाम ऐप को इनस्टाल करने से पहले उसके रिव्यू, रेटिंग का ध्यान रखें
5.अगर किसी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे हटा देना ही बेहतर
5.रात के वक्त डेटा और जरूरत न होने पर लोकेशन को भी बंद ही रखें
6.ऐप को प्लेस्टोर से अपडेट जरूर करते रहें, इससे वायरस से बचाव होगा
7.जरूरत से दोगुना जानकारी मांगते हैं चीनी एप
ज्यादातर ऐप का डाटा हांगकांग और सिंगापुर में जमा करते हैं
8.चीनी सेना और सरकार को डेटा भेजने के संदेह से भी खतरा


