कौन है मोनिका दास जानें पूरी कहानी
पटना- बिहार विधानसभा चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राजधानी पटना की ट्रांसजेंडर मोनिका दास को बिहार विधानसभा चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी बनाया जाएगा। बता दें कि देश में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को मतदान कार्य के लिए पीठासीन पदाधिकारी बनाया जा रहा है।
मोनिका दास केनरा बैंक की ऑफिसर हैं। पटना निवासी मोनिका दास देश की पहली ट्रांसजेंडर बैंकर बन चुकी हैं। पीठासीन पदाधिकारी के तौर पर मोनिका दास एक बूथ पर मतदान कराने से लेकर मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी। सभी पीठासीन अधिकारियों को 8 अक्टूबर को ट्रेनिंग दी जाएगी। मोनिका दास पटना विश्वविद्यालय से लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।


