Ayodhya: सावन के महीने में उत्तर प्रदेश का माहौल देखने लायक है। प्रदेशभर में शिवभक्त नदियों से जल भरकर शिवालयों पर चढ़ाने के लिए ले जाते हैं। इस दौरान वह बहुत सी मुसीबतों का सामना भी करते हैं। यूपी सरकार भी इन शिवभक्तों के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इसी क्रम में सावन के तीसरे सोमवार को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इसका एक वीडियो सामने आया है।
