Ganesh Pooja Chandpur: गजानन भगवान चांदपुर की कस्बे में तीन विभिन्न स्थानों में प्रतिमाओं को स्थापित कर हो रही पूजा-अर्चना

फतेहपुर: अमौली विकासखंड के कस्बे चांदपुर में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर के तीन विभिन्न जगहों पर भगवान् श्री गजानन की   दिव्य प्रतिमायें  स्थापित की गई है  प्रातः काल एवं संध्या महाआरती पूजन व आचार्य के मंत्रो उच्चारण तथा भक्तों के जयकारों से  समूचा वातावरण भक्ति मैं हो रहा है कस्बा चांदपुर के गोपेश्वर महादेव मंदिर व भांनू सिंह के दरवाजे में  भक्तों द्वारा  बनाये गए दिव्या दरबार में भगवान श्री गजानन विराजमान है जहां प्रातः काल एवं संध्या आरती पं राकेश द्विवेदी पं ओमप्रकाश शुक्ला के द्वारा  मंत्र उच्चारण कर आरती वंदन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया  जा रहा है।
रात्रि कालीन बेला पर गांव के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है  बच्चों ने अदभुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं भक्ति गीतों के माध्यम  से भगवान श्री गजानन की वंदना की जा रही है  श्रद्धालु जन भगवान श्री गजानन की दिव्य लीलाओं का रसपान भी कर रहे हैं, इस व्यवस्था को समिति के सदस्य अंकित गौतम  जितेंद्र सिंह यादव, पीयूष पांडेय शैली तिवारी  कमल सिंह गौतम, आशिक सिंह, भानू सिंह गौर, राकेश सिंह गौर, अमित सिंह विवेक सिंह सहित कस्बे के तमाम नवयुवक व्यवस्था में सहयोग प्रदान कर रहे हैं । 

संपादक के बारे में

Scroll to Top