पेट में पल रहे बच्चा बेटा है या बेटी?यह जानने के लिए पति ने पत्नी का हंसिया से पेट फाड़ डाला

 बदायूं जनपद से जहां पेट में पल रहे बच्चा बेटा है या बेटी?यह जानने के लिए पति ने पत्नी का हंसिया से पेट फाड़ डाला

जानकारी के अनुसार बदायूं शहर के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर 3 का मामला बताया जा रहा है। जहां पर नशे में धुत पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे को यह जानने के लिए उसका पेट फाड़ डाला कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का।
गर्भवती महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने महिला के भाई गोलू व बहन रेखा की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति को हंसी आ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि नेकपुर निवासी पन्नालाल किराए की दुकान चलाता है जिसकी पांच बेटियां है। लेकिन उसको शुरू से ही बेटा की चाह थी जिसके लिए वह अपनी पत्नी अनीता से आए दिन विवाद करता रहता था। लेकिन इस बार वह नशे में आकर अनीता से यह कह रहा था कि अगर इस बार लड़की हुई तो अच्छा नहीं होगा। वही एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने मामले को लेकर बताया कि पन्नालाल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने हंसिया क्यों मारा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top