बांदा बीजेपी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है 

रिपोर्ट- ज्योति सिंह /बांदा

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है पार्टी कार्यकर्ता पूरे देश में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम करके प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मना रहे हैं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे सप्ताह प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी क्रम में जनपद की सदर सीट से विधायक प्रकाश द्विवेदी भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मना रहे हैं
आपको बता दें कि मामला बांदा सदर विधानसभा सीट का है यहां से विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदर विधायक ने आज मुख्यालय की प्रमुख सड़क पर 70 वृक्ष लगाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाया भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है इसी क्रम में पूरे सप्ताह विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन पार्टी द्वारा किया जा रहा है बांदा सदर से विधायक भी पार्टी के निर्देश पर अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मना रहे हैं

संपादक के बारे में

Scroll to Top