दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई

रिपोर्ट- ज्योति सिंह/ बांदा

पूरा मामला बाँदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का हैं। जहां पर गिरवा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वही नाबालिक लड़की की मां ने बताया कि मेरी लड़की मेरे चाचा ससुर के यहां रहकर पढ़ती थी। जिसमें गांव के ही एक दबंग लोग गलत कार्य करते थे। उसके बाद दुष्कर्म भी कई बार किया। जिसकी शिकायत करने पर एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। और वह बराबर पीड़ित परिवार को धमकी देते हैं। और मुकदमा वापस लेने की बात करते हैं, और यह भी कहते कि मुकदमा वापस नहीं लोगे तो जान से मार देंगे। जिससे परेशान होकर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आई हूं कि हमें न्याय मिले।

संपादक के बारे में

Scroll to Top