डीएम ने लाभार्थियों को मुद्र ऋण का स्वीकृति पत्र देकर किया सम्मानित
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार के वी.सी में लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टूलकिट व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ! मनुष्य के जीवन में विविध भौतिक वस्तुओं की आवश्यकता होती है और उन वस्तुओं की आपूर्ति समाज के विभिन्न पारम्परिक कारीगरों हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं से होती है। आज के मशीनरी एवं वैज्ञानिक युग में औद्योगिकीकरण से प्रदेश की परम्परागत शिल्प का ह्मस होता जा रहा है। जबकि परम्परागत शिल्पियों की दैनिक जीवन में अति आवश्यकता है। यह बात मुख्य मंत्री जी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित कर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट ऋण वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश में विभिन्न वर्गों के परम्परागत कारीगरी शिल्प को बढ़ावा देने तथा लोगों को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से ही प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पारम्परिक कारीगरों बढ़ई, लोहार, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, कुम्हार, हलवाई, जूते.चप्पल बनाने वाले आदि स्वरोजगारियों तथा पारम्परिक हस्तशिल्पियों की कलाओं के प्रोत्साहन एवं संवर्द्धन तथा उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गई है।
योगी ने कहा कि कोरोना काल में अन्य प्रदेशों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के कारीगरों, श्रमिकों के वापस आने पर अब उन्हें बेरोजगारी की समस्या न आये इसके लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी कर ली है। लाखों की संख्या में वापस आये प्रदेश के श्रमिकों को काम.काज मिल सके इसके लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना बड़ी मददगार साबित हो होगी है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न परम्परागत उद्यमों तथा आधुनिक तरीकों के उद्यमों के लिए बढ़ईगीरी, दर्जी का कार्य, टोकरी बनाने वाले, बाल काटने हेतु नाई का कार्य, गहने आभूषण बनाने वाले सुनार, लोहार, कुम्हारीकला, हलवाई का कार्य, जूता.चप्पल बनाने हेतु मोची का कार्य तथा अन्न हस्तशिल्प की कला को सीखने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने यह योजना संचालित की है। इस योजना का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी छोटे.बडे़ वर्ग के बेरोजगार लोगों को बेहतर प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें सम्बंधित उद्यम स्थापित कराकर आत्मनिर्भर बनाना है।मुख्य मंत्री ने विभिन्न जनपद के लाभार्थियों से वीडियों कांफ्रेंस के माध्यत से वार्ता की गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2020-21 के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को टूलकिट एवं 5 लाभार्थियों मुद्र ऋण का स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गिरजेश चौधरी उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार आदि अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहें।



