नवागंतुक डीएम ने विकास कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक।
बांदा
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक निर्धारित समय पर ही कराएं। और टीकाकरण में बिल्कुल भी लापरवाही न करें।
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए बोले कि जो स्कॉलरशिप की प्राथमिकता है। उसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर जनपद के समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक शीघ्र कराई जाए। ताकि कंप्यूटर में सही फीडिंग की जा सके।
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्माण को लेकर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में जिन सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है तो आप शासन से पत्राचार करके अवगत कराएं। इसी प्रकार जिन विकास खंडों में मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं उनका खंड विकास अधिकारी निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण कराएं। और जो राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत गुढा़ कला पेयजल योजना निर्माणाधीन है। उसे शीघ्र पूरा कराके जलापूर्ति पूरी की जाए। और जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए बोले की आधारकार्ड का कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कराएं।

