बीजेपी का बूथ अध्यक्ष निकला गांजा तस्कर, पहले भी जा चुका है जेल

बीजेपी का बूथ अध्यक्ष निकला गांजा तस्कर

रिपोर्ट- ज्योति सिंह/बांदा

पुलिस ने किया रंगे हांथों गिरफ्तार इसके पहले भी जा चुका है आरोपी गांजा तस्करी में जेल
आपको बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद का है जहां कल देर रात पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष के द्वारा गांजा तस्करी जैसा काला कारोबार किया जा रहा था जिसे पुलिस के द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया है जैसे ही जनपद की पुलिस को एक बड़े गांजा तस्कर जी मुखबिर की सूचना के द्वारा जानकारी मिली तो पुलिस ने तत्काल प्रभाव से बताई हुई जगह पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 15 किलो सुखा गांजा व ₹206000 नगद बरामद किए गए पुलिस ने पूरा माल को जब तक करते हुए अभियुक्त हिरासत में ले लिया और वही अभियुक्त से पूछताछ करने लगी पूछताछ के दौरान यह पता चला कि गाना की तस्करी करने वाला कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष है पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेजने का काम किया गया है आपको बता दें कि लगभग 3 वर्ष पूर्व भी अभियुक्तों को गांजा तस्करी के लिए पुलिस के द्वारा पकड़ा गया था और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था लेकिन जैसे ही अभियुक्त जेल से बाहर निकला तो उसने जेल से बाहर निकलते ही पुनः अपना गांजे का काला कारोबार जनपद में शुरू कर दिया।
 दूसरी तरफ पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि कल रात मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है । जानकारी मिली थी कि शहर के पद्माकर चौराहे के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं जिनके पास भारी मात्रा में गांजा है । जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुच कर दोनों को पकड़ा और तलासी के दौरान उनके पास से 15 किलो सूखा गांजा व ₹206000 नकद बरामद किए गए हैं । सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कार्याही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top