चोरी की घटना को लेकर , पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम।

घर में हुई चोरी, पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम।

रिपोर्ट- यस भारती/अमौली/फतेहपुर

चांदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार रात्रि एक घर में चोरी हो गई। चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह हो पाई। जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना पाकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जानकारी में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सौरभ वर्मा पुत्र अशोक कुमार अपने घर पर परिवार के साथ रात को सो रहे थे। तभी रात में चोरों ने उनके घर पर घुसकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब घर के लोग अपनीत कार्यों के लिए उठे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है जब अंदर जाकर घरवालों ने देखा तो पाया कि घर पर रखा संदूक खुला है। घरवालों को जब चोरी की जानकारी हुई तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस वा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और चोरी की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सौरभ वर्मा ने बताया कि वह रात्रि 11:00 बजे अपने परिवार के साथ सो गए थे तभी रात में चोरों ने उनके घर पर घुसकर चोरी कर ली। सुबह जब घरवाले उठे तब चोरी की जानकारी हो पाई। उन्होंने बताया कि चार जंजीरों के साथ और काफी सामान चोरी हो गया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top